अंबिकापुर : भर्ती गंभीर मरीजों को जांच के लिए ले जाने ईवी वाहन की हुई खरीदी

मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के डीन ने हरी झंडी दिखा किया रवाना

अंबिकापुर

अंबिकापुर : मेडिकल कालेज चिकित्सालय में मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल प्रबंधन ने पांच लाख रुपए की लागत से गंभीर मरीज को लेटाकर विभिन्न जांच के लिए ले जाने व आपातकाल में आने वाले मरीजों के वार्ड में भर्ती करने स्काई राईडर वाहन की खरीदी की गई है। अब अस्पताल में दो स्काई राईडर हो जाने से मरीजों को अस्पताल परिसर में जांच कराने लाने ले जाने में दिक्कत नहीं होगी। महिला मेडिकल और सर्जिकल वार्ड से गंभीर मरीजों को लाने ले जाने के लिए अस्पताल प्रबंधन एम्बुलेंस का सहारा लेती थी जिससे आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता था अब इलेक्ट्रीक वाहन से एम्बुलेंस से निजाद मिलेगी। आज मेडिकल कालेज अस्पताल के डीन डॉ. अविनाश मेश्राम, अधीक्षक डॉ. आरसी आर्या, सीविल सर्जन डॉ. जेके रेलवानी, सहायक अस्पताल अधीक्षक संटू बाग ने ईवी स्काई राईडर को हरी झंडी दिखाकर मरीजों की सेवा के लिए रवाना किया गया। इस दौरान डायटिशियन सुमन सिंह, छोटेलाल, राजेन्द्र प्रसाद सहित अस्पताल के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : सीतापुर न्यूज़ : सीतापुर विवाद में 6 आरोपी गिरफ्तार, ढहाया गया अवैध कब्जा:अतिक्रमण पर आरोपी के घर चस्पा किया नोटिस,एसपी ने थाना प्रभारी को किया लाइन अटैच

Leave a Comment