सीतापुर न्यूज़ : सीतापुर विवाद में 6 आरोपी गिरफ्तार, ढहाया गया अवैध कब्जा:अतिक्रमण पर आरोपी के घर चस्पा किया नोटिस,एसपी ने थाना प्रभारी को किया लाइन अटैच

सरगुजा जिले के सीतापुर में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद के बाद उत्पात मचाने वाले 6 और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विवाद के कारण मंगलवार और बुधवार को सीतापुर में चक्काजाम और नगर बंद रहा। इससे पहले 13 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे।

पुलिस ने आरोपियों द्वारा नेशनल हाईवे-43 के किनारे अतिक्रमण कर बनाए गए दुकानों पर गुरुवार को बुलडोजर चलाकर कब्जा हटा दिया। एक आरोपी के घर पर नगर पंचायत ने नोटिस चस्पा कर दिया है। हंगामे के बाद सरगुजा एसपी ने सीतापुर थानेदार को लाइन अटैच कर दिया है।

सीतापुर शादी समारोह विवाद के बाद तनाव, चक्काजाम और धरना

सीतापुर के शादी समारोह में विवाद के बाद दो समुदायों के बीच विवाद की स्थिति बन गई थी। टोकोपारा के एक समुदाय विशेष के युवकों ने चारपहिया एवं दोपहिया वाहनों से उरांवपारा में पहुंचकर उत्पात मचाया और मारपीट की। घटना से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार की रात नेशनल हाईवे पर 4 घंटे चक्काजाम कर दिया था। बुधवार को उन्होंने सीतापुर थाने के सामने धरना दिया और नेशनल हाईवे बंद कर दिया था।

उत्पात मचाने वाले 6 अन्य आरोपी गिरफ्तार

उत्पात मचाने वाले 6 अन्य आरोपी गिरफ्तार

6 अन्य आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मामले में पहले 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गुरुवार को पुलिस ने रायकेरा टोकोपारा निवासी हसरत उल्लाह खान (26 वर्ष), महकूं आलम (21 वर्ष), वाजिद खान (21 वर्ष), आसिफ खान उर्फ निक्कू (21 वर्ष), ज्वाला दास महान (21 वर्ष), अंबिका दास महंत और काराबेल निवासी चंदन दास को भी गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 351(2), 115(2), 191(1), 191(3), 190, 331(7), 152,61 व एसटी-एससी एक्ट की धारा 3(2), (5)(क) के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों से घटना में इस्तेमाल फॉर्च्यूनर और बाइक बरामद किया गया है।

अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, नोटिस चस्पा प्रशासन ने मामले में एक्शन लिया है। सोनतराई चौक पर सड़क किनारे स्थित बिरयानी के ठेले को तोड़ते हुए उसे कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा नए बस स्टैंड में मौजूद दो दुकानों को भी सील कर दिया गया है।

घटना के आरोपी महफूज आलम के घरवालों को नगर पंचायत द्वारा नोटिस जारी करते हुए शासकीय भूमि पर बनाए गए घर के दस्तावेज पेश करने को कहा गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।

हटाये गए थाना प्रभारी मामूली विवाद को लेकर बड़े हंगामे में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। पुलिस ने एक पक्ष की रिपोर्ट ही नहीं लिखी थी।

हंगामे में बाद कार्रवाई करते हुए सरगुजा एसपी राजेश अग्रवाल ने सीतापुर थाना प्रभारी सीआर चंद्रा को लाइन अटैच कर दिया है। उनकी जगह उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह को सीतापुर थाने का थाना प्रभारी बनाया गया है। अखिलेश सिंह ने सीतापुर में गुरुवार शाम कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

Leave a Comment